Bihar Politics: नीतीश के राज्य सभा शपथ की डेडलाइन तय, नई सरकार को लेकर मंथन तेज

Bihar Politics नीतीश कुमार अपने लंबे संसदीय जीवन में लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। अब वे चौथे विधायी सदन राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं। उनके राज्य सभा के लिए निर्वाचित होने के साथ ही यह चर्चा तेज हो गई है कि उनके बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? चर्चाओं के अनुसार, नीतीश कुमार के बाद मुख्यमंत्री पद बीजेपी के कोटे में जा सकता है। इसको लेकर एनडीए के भीतर मंथन का दौर भी शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी इस मुद्दे पर सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाकर विचार-विमर्श कर चुकी है, लेकिन अभी तक किसी नाम का खुलासा नहीं किया गया है। सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार अप्रैल के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं। इसके बाद ही नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने की संभावना है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *