राजस्थान को कहा सूखाग्रस्त क्षेत्र, तो रवींद्र जडेजा ने कर दी बोलती बंद, दिया ये जवाब

Ravindra Jadeja reply over calling Rajasthan ‘Dry region’: राजस्थान रॉयल्स के प्री-सीजन कैंप में आज एक प्रेस कॉन्फ्रैंस के दौरान माहौल अचानक गर्म हो गया। एक पत्रकार ने रवींद्र जडेजा से कहा कि राजस्थान एक सूखाग्रस्त क्षेत्र है, ठीक उसी तरह टीम के लिए 2008 के खिताब के बाद से कप का सूखा भी जारी है। उनका सवाल यह था कि क्या इस साल यह कप का सूखा खत्म हो पाएगा? सवाल सुनने के बाद उसे समझने के लिए जडेजा को दोबारा सुनना पड़ा। उन्होंने रिपोर्टर को सवाल ठीक करने की हिदायत देते हुए जवाब दिया कि वे ऐसा न कहें, राजस्थान में काफी हरियाली नजर आ रही है। इसके बाद हॉल में बैठे दर्शक और जड़ेजा के साथ मंच पर बैठे वैभव सूर्यवंशी अपनी हंसी और तालियां रोक नहीं पाए। जडेजा ने आगे कप के सूखे की बात पर जवाब देते हुए कहा कि जिस तरह एक पौधे को भी बड़ा होने में समय लगता है, वैसे ही एक टीम भी धीरे-धीरे मैच्योर होती है। पौधा अब पेड़ बन चुका है और टीम इस बार कप जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है।Ravindra Jadeja reply over calling Rajasthan ‘Dry region’: राजस्थान रॉयल्स के प्री-सीजन कैंप में आज एक प्रेस कॉन्फ्रैंस के दौरान माहौल अचानक गर्म हो गया। एक पत्रकार ने रवींद्र जडेजा से कहा कि राजस्थान एक सूखाग्रस्त क्षेत्र है, ठीक उसी तरह टीम के लिए 2008 के खिताब के बाद से कप का सूखा भी जारी है। उनका सवाल यह था कि क्या इस साल यह कप का सूखा खत्म हो पाएगा? सवाल सुनने के बाद उसे समझने के लिए जडेजा को दोबारा सुनना पड़ा। उन्होंने रिपोर्टर को सवाल ठीक करने की हिदायत देते हुए जवाब दिया कि वे ऐसा न कहें, राजस्थान में काफी हरियाली नजर आ रही है। इसके बाद हॉल में बैठे दर्शक और जड़ेजा के साथ मंच पर बैठे वैभव सूर्यवंशी अपनी हंसी और तालियां रोक नहीं पाए। जडेजा ने आगे कप के सूखे की बात पर जवाब देते हुए कहा कि जिस तरह एक पौधे को भी बड़ा होने में समय लगता है, वैसे ही एक टीम भी धीरे-धीरे मैच्योर होती है। पौधा अब पेड़ बन चुका है और टीम इस बार कप जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है।  

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *