डेरिल मिचेल से माफी मांगने से नहीं बनी बात! अर्शदीप के खिलाफ ICC ने लिया तगड़ा एक्शन

ICC T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने की खुशी अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के लिए एक बुरी खबर सामने आ गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आचार संहिता के उल्लंघन के चलते अर्शदीप सिंह पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के तहत अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर अनुचित या खतरनाक तरीके से गेंद फेंकने को लेवल-1 वॉइलेशन माना गया है। जुर्माने के अलावा उनके डिसिप्लिन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है। यह 24 महीनों में उनका पहला उल्लंघन है। अर्शदीप ने एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट के प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया, जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।ICC T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने की खुशी अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के लिए एक बुरी खबर सामने आ गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आचार संहिता के उल्लंघन के चलते अर्शदीप सिंह पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के तहत अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर अनुचित या खतरनाक तरीके से गेंद फेंकने को लेवल-1 वॉइलेशन माना गया है। जुर्माने के अलावा उनके डिसिप्लिन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है। यह 24 महीनों में उनका पहला उल्लंघन है। अर्शदीप ने एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट के प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया, जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।  

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *