अमित शाह-सम्राट चौधरी की मीटिंग और निशांत की जेडीयू में एंट्री; क्या आज लिखी जाएगी बिहार के नए सीएम की पटकथा?

जदयू के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट संजय कुमार झा के निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने की घोषणा के बाद उनकी पार्टी में सक्रियता बढ़ गई है। निशांत ने शनिवार को पटना में पार्टी नेताओं और विधायकों के साथ दो मीटिंग में हिस्सा लिया। पार्टी नेताओं के साथ वे उनके क्षेत्रों के संबंध में अपडेट जानकारी लेने के साथ साथ अपनी यात्रा को लेकर भी प्लान तैयार किया। नीतीश कुमार के एक करीबी सहयोगी और MLA हरिनारायण सिंह ने कहा कि निशांत बहुत जल्द JD(U) विधायक दल के नेता और डिप्टी CM बनने वाले हैं। JD (U) सूत्रों के अनुसार निशांत नई सरकार में पार्टी के अकेले डिप्टी CM हो सकते हैं। इसको लेकर जदयू नेताओं का कहना है कि ‘हम पार्टी में दो पावर सेंटर नहीं चाहते। दो डिप्टी CM, जैसे नीतीश की अगुवाई वाली सरकार में BJP के पास थे, कन्फ्यूजिंग सिग्नल भेज सकते हैं।’

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *