Bihar politics : चमड़ा व्यापारी को 16 लाख में बनाया AICC सदस्य? अपनों के ही निशाने पर बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता अखिलेश सिंह

Bihar politics बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी में पैसा लेकर टिकट बंटवारे का मामला चर्चा में है। पहले कांग्रेस सेवा दल के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्य पासवान ने व्हाट्सएप चैट शेयर कर कांग्रेस नेता सुरेश पासी पर टिकट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप लगाया था। यह मामला अभी शांत भी नहीं पड़ा था कि दरभंगा में कांग्रेस नेता राम नारायण झा ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह पर 16 लाख रूपया लेकर दिल्ली के चमड़ा व्यापारी मोहम्मद नौशाद को एआईसीसी सदस्य बनवा दिया। इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता बिहार कांग्रेस प्रभारी और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम से मिलकर शिकायत करना चाह रहे थे, लेकिन दोनों नेताओं से नहीं मिलने पर वे भड़क गए और पत्रकारों के सामने ही बंद कमरे की पूरी बता बता दी।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *