पटना के हॉस्टल में छात्रा के साथ हुई दरिंदगी और उसकी संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ने पर नीतीश सरकार ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। गृहमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर पटना पुलिस की ओर से विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया गया है। जिसकी जांच का प्रतिदिन पटना आईजी जितेंद्र राणा समीक्षा करेंगे। 06 जनवरी को पटना के चित्रगुप्त नगर गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत मामले को लेकर पटना से लेकर जहानाबाद तक आक्रोशित लोग सड़क पर हैं। ये सभी लोग पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। विवाद बढ़ने पर सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया है। जिसमें पुलिस अधीक्षक, नगर पूर्वी की अध्यक्षता में एक-एक महिला एवं पुरुष डीएसपी, एक-एक महिला एवं पुरुष इंस्पेक्टर रहेंगे। एसआईटी में जरूरत के हिसाब से पुलिस अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक एवं सिपाहियों को भी शामिल करने का निर्देश दिया गया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


