Samriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से (16 जनवरी) बिहार में अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ पश्चिम चंपारण जिले से शुरू करेंगे। पश्चिम चंपारण में प्रगति यात्रा के दौरान शुरू किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रोग्रेस रिपोर्ट पर रिव्यू मीटिंग करके अधिकारियों को जरूरी निर्देश देंगे। इसके बाद वे 153 करोड़ रुपये के 125 प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे और 29 करोड़ रुपये के 36 अन्य प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। यात्रा के पहले चरण में नीतीश कुमार आठ दिन में 9 जिलों का दौरा करेंगे और 24 जनवरी को वैशाली जिले के दौरे के साथ यात्रा समाप्त करेंगे। पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों के बाद यह उनकी पहली राज्यव्यापी यात्रा है। जबकि राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनकी कुल 16वीं यात्रा है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


