Yastika Bhatia Ruled Out of WPL: वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026, आज यानी 9 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। लेकिन इससे पहले ही गुजरात जायंट्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया चोट के कारण पूरे सीजन के लिए बाहर हो गई हैं। लंबे समय से घुटने की समस्या से जूझ रही यास्तिका फिटनेस हासिल नहीं कर सकीं, जिसके चलते फ्रेंचाइजी को यह फैसला लेना पड़ा। टीम मैनेजमेंट ने टूर्नामेंट से ठीक पहले उनकी अनुपलब्धता की पुष्टि की है। यास्तिका को ऑक्शन में 50 लाख की बड़ी राशि देकर टीम में शामिल किया गया था। ऐसे में डब्ल्यूपीएल 2026 की शुरुआत से पहले यह खबर गुजरात जायंट्स के लिए चुनौती बढ़ा रही है।Yastika Bhatia Ruled Out of WPL: वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026, आज यानी 9 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। लेकिन इससे पहले ही गुजरात जायंट्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया चोट के कारण पूरे सीजन के लिए बाहर हो गई हैं। लंबे समय से घुटने की समस्या से जूझ रही यास्तिका फिटनेस हासिल नहीं कर सकीं, जिसके चलते फ्रेंचाइजी को यह फैसला लेना पड़ा। टीम मैनेजमेंट ने टूर्नामेंट से ठीक पहले उनकी अनुपलब्धता की पुष्टि की है। यास्तिका को ऑक्शन में 50 लाख की बड़ी राशि देकर टीम में शामिल किया गया था। ऐसे में डब्ल्यूपीएल 2026 की शुरुआत से पहले यह खबर गुजरात जायंट्स के लिए चुनौती बढ़ा रही है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


