पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से बिहार में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। ठंड की वजह से मरने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। पटना के श्मशान घाटों पर पिछले 20 दिसंबर से 05 जनवरी के बीच 866 लोगों के शव जलाए गए हैं। जो कि अन्य दिनों से औसतन 10 प्रतिशत ज्यादा है। पटना के दीघा घाट पर सबसे ज्यादा 450 लोगों के शव को जलाया गया है। इसी प्रकार से गुलबी घाट पर 302 और बांस घाट पर 114 लोगों को 15 दिनों में जलाया गया है। पटना सिटी के खाजेकलां के श्मशान घाट पर 25 दिसबंर से 05 जनवरी के बीच 96 लोगों को जलाया गया है।
स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम