Begusarai News: बिहार के लाल बने लद्दाख के डीजीपी, मुकेश के गांव में खुशी का माहौल

Begusarai News बिहार के बेगूसराय के रहने वाले मुकेश सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लद्दाख का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। मुकेश 1996 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं। उनके चाचा अजय कुमार उर्फ सुदामा बाबू ने बताया कि मुकेश अपनी काबिलियत और मेहनत से आगे बढ़े हैं। पिता स्व. उपेंद्र प्रसाद सिंह बोकारो स्टील प्लांट में इंजीनियर थे, माता प्लस टू की शिक्षिका थीं। मुकेश की प्रारंभिक शिक्षा बोकारो में हुई थी। उनकी नियुक्ति से पैतृक गांव मंझौल में खुशी है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *