Mahila Rojgar Yojana मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार रुपये की सहायता राशि के लिए महिलाएं 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन वे महिलाएं ही कर सकती है, जिन्हें अभी तक यह राशि नहीं मिली है। सरकार रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये दे रही है। इस योजना में 10 हजार से रोजगार शुरू करने वाली महिलाओं का चयन कर सरकार उनको रोजगार करने के लिए 2 लाख रुपये तक देगी। सरकार चयनित महिलाओं के खाते में जनवरी में पैसा भेजने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही जिन महिलाओं को 10 हजार की राशि मिल गई है, उनके काम का भी निरीक्षण का काम सरकार जनवरी में शुरू करेगी। शहरी इलाके की महिलाएं जो खुद सहायता समूह से नहीं जुड़ी हैं, वह जीविका की वेबसाइट www.brlps.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


