लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने गुरुवार को एक इमोशनल पोस्ट लिखी। उन्होंने कहा, “हर लड़की का मायके पर हक होता है, जहाँ वह बिना किसी डर, अपराधबोध, शर्म या किसी को स्पष्टीकरण दिए बिना लौट सकती है।” सोशल साइट X पर उन्होंने लड़कियों के मायके में हक की बात करते हुए लिखा है कि “बिहार में पितृसत्तात्मक मानसिकता अपनी जड़ें गहरी जमा चुकी है। इसका सामाजिक और राजनीतिक, दोनों क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन की आवश्यकता है।” उन्होंने आगे लिखा कि ऐसा होने से अनगिनत महिलाओं को भविष्य में होने वाले शोषण और उत्पीड़न को रोका जा सकता है। बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की करारी हार के बाद, रोहिणी ने अपने भाई तेजस्वी यादव से विवाद के बाद अपना मायका (राबड़ी आवास) छोड़ दिया था।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


