बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए लोगों का जिसका इंतजार था, उसका गुरुवार को कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने ऐलान कर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बिहार में तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस घोषित किया है। इसके अलावा उन्होंने एनडीए से भी मांग कर दी वे भी अपना सीएम फेस घोषित कर दें। इससे पहले तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित करने के सवालों पर कांग्रेस नेताओं ने कुछ स्पष्ट नहीं किया था। लेकिन अशोक गहलोत ने यह सब कुछ स्पष्ट कर दिया और जनता के बीच महागठबंधन के एकजुट होने का भी संदेश दे दिया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


