बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार सियासी पिच पर एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। अब तक अपने गानों, डांस और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले भोजपुरी सिनेमा के सितारे सीधे राजनीति के अखाड़े में उतर चुके हैं। एक तरफ छपरा विधानसभा सीट से सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने राजद (RJD) का दामन थामा है, वहीं दूसरी ओर भोजपुरी की ‘डांसिंग क्वीन’ और ‘आइटम गर्ल’ सीमा सिंह लोजपा (रामविलास) के टिकट पर छपरा जिला के मढ़ौरा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। दोनों के नाम घोषित होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। क्या बिहार में अब नेताओं की कमी हो गई है, जो पार्टियां फ़िल्मी सितारों पर दांव लगा रही हैं?
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


