बिहार विधानसभा चुनाव: विधानसभा अध्यक्ष समेत 10 विधायकों के टिकट काटे, दिग्गजों पर कैसे भारी पड़ गए नए चेहरे

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की ओर से मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई। पार्टी की ओर से जारी पहली लिस्ट में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव समेत 10 विधायकों के टिकट कट गए। विधान सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की जगह पार्टी ने पटना सिटी से बीजेपी नेता और हाईकोर्ट के वकील रत्नेश कुशवाहा को मैदान में उतारा है। नंद किशोर पिछले 5 बार से इस सीट से चुनाव जीतते आ रहे थे। पार्टी उनकी जगह अब रत्नेश कुशवाहा को टिकट दिया है। इसी प्रकार कुम्हरार से 5 बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा की जगह पार्टी ने संजय गुप्ता को मौका दिया है। संजय पार्टी में प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *