Bihar Election: एनडीए में चिराग का बढ़ा कद,मांझी का घटा, गठबंधन में दलितों का सबसे बड़ा चेहर कौन?

Bihar Election बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में सीटों की शेयरिंग हो गई है। सीट शेयरिंग पर एनडीए घटक दलों का दर्द छलका है। सीटों के बंटवारे के बाद पटना पहुंचे हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि इस फैसले से एनडीए को नुकसान होगा। हो सकता है इसका खामियाजा भी एनडीए को भुगतना पड़े। एनडीए ने मांझी के हम पार्टी को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 6 सीटें दी हैं। जबकि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में मांझी की पार्टी को एनडीए में 07 सीटें मिली थी। मांझी की पार्टी 07 में चार सीट पर जीती थी। 2025 के विधानसभा चुनाव में जीतन राम मांझी की पार्टी ‘‘कम से कम 15 सीट” की मांग कर रही थी ।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *