Bihar Election: 121 विधानसभा सीटों पर कल से नामांकन, NDA और महागठबंधन में अब तक तय नहीं प्रत्याशी

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है और अब राज्य की सियासत में गंभीर हलचल शुरू हो गई है। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया कल यानी 10 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इस चरण में कुल 121 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है, जिनमें उत्तर बिहार और मगध क्षेत्र के कई प्रमुख जिले शामिल हैं। उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 20 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकते हैं। पहले चरण के लिए वोटिंग 6 नवंबर को होगी और 4 नवंबर को शाम 5 बजे प्रचार समाप्त होगा।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *