बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इन 21 विधायकों के टिकट कटने की चर्चा, बंद कमरे में बताई गई वजह

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे। 14 नवंबर को इसके रिजल्ट भी आ जायेंगे। चुनाव आयोग की इस घोषणा के बाद बिहार में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। बिहार में किसकी सरकार बनेगी? इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। राजनीतिक दल इसको लेकर अपनी रणनीति को अन्तिम रूप देने में लगे हैं। बीजेपी की इसको लेकर दो दिनों तक पटना में बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं बिहार चुनाव के पार्टी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान,चुनावों के सह-प्रभारी सीआर पाटिल और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी मौजूद थे। प्रत्येक सीट और वहां से पार्टी का प्रत्याशी कौन होगा? इसको लेकर लंबी बैठक हुई। प्रत्येक सीटों पर मंथन के बाद बीजेपी प्रभारी ने अपनी रिपोर्ट दिल्ली में पार्टी आला कमान को सौंप दी है। इसपर अब अन्तिम फैसला दिल्ली को करना है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *