Bihar Weather बिहार में अगले तीन घंटे में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अपडेट शेयर किया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में बारिश होगी। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम समान्य रहेगा। इसके साथ ही मॉनसून की विदाई से एक सप्ताह पहले का मौसम विभाग ने जानकारी शेयर कर करते हुए बताया कि 30 और 31 अगस्त को पूरे बिहार में झमाझम बारिश होगी। गुरूवार और शुक्रवार को पूरे प्रदेश में कहीं कहां बारिश हो सकती है। शनिवार से एक बार फिर से मॉनसून सक्रिय होगा।
Bihar Weather: इस दिन पूरे बिहार में होगी झमाझम बारिश, जानें अगले तीन घंटे में कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

