Voter Adhikar Yatra: वोटर अधिकार यात्रा के सुपौल पहुंचने पर इस यात्रा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी शामिल हो गई हैं। राहुल गांधी की गाड़ी पर प्रियंका गांधी के साथ तेजस्वी यादव भी हैं। इस जोड़ी को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ भी सड़क पर उमड़ पड़ी है। प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी के साथ 27 अगस्त को बिहार के सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर में पूजा भी करेंगी। इसके बाद वे वहां पर महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। कांग्रेस के इस कदम को महिला वोटर को साधने से देखा जा रहा है। विपक्ष तीज के समय प्रियंका के महिला संवाद पर सवाल खड़ा कर रहा है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


