BPSC Vacancy: BPSC युवाओं के लिए कई पदों के लिए वैकेंसी लेकर आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शुक्रवार को तीन अलग-अलग भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935, सहायक नगर निवेशक के 35 और सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक के 17 पद शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। आवेदन करने के लिए तारीखों की बात करें तो AEDO और सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त 2025 से शुरू होंगे। वहीं सहायक नगर निवेशक भर्ती के लिए 28 अगस्त 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। सभी पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 26 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


