कांग्रेस-राजद पर PM मोदी का हमला: ‘लालटेन राज में बिहार को लूटा गया’

PM Modi Bihar visit: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को गयाजी में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेल, सड़क, बिजली, आवास, जलापूर्ति और स्वास्थ्य परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बिहार को चंद्रगुप्त और चाणक्य की धरती बताते हुए कहा कि यहां से लिया गया संकल्प कभी खाली नहीं जाता। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिहार से लिए गए संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत की रक्षा नीति को नया आयाम दिया है। आतंकवादी चाहे पाताल में छिपें, भारत की मिसाइलें उन्हें ढूंढ निकालेंगी।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *