Raghopur Vidhan Sabha: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राघोपुर विधानसभा काफी चर्चा में है। लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और अब इनके छोटे बेटे की कर्म भूमि राघोपुर विधानसभा में इस दफा कड़ा संघर्ष होने की उम्मीद है। एनडीए ने बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 6 लेन पुल का तोहफा देकर लालू परिवार के ‘राजनीतिक गढ़’ में सेंधमारी करने की कोशिश में है। चुनवा में इसका कितना लाभ एनडीए को मिलेगा यह तो समय बतायेगा। लेकिन, इस दफा तैयारी दोनों तरफ से है। राघोपुर में अब तक हुए 20 चुनावों (उप चुनाव समेत) हुए हैं। इसमें से सात बार आरजेडी, तीन बार कांग्रेस और दो बार जनता दल के प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। जनसंघ, संसोपा, सोशलिस्ट पार्टी, लोकदल, जनता पार्टी (सेक्युलर), जनता पार्टी और जदयू को भी यहां की जनता ने एक-एक बार मौका दिया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


