Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी की सासाराम में सभा आज, औरंगाबाद में करेंगे रात्री विश्राम

Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष का आज 17 अगस्त को बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आगाज होगा। यह यात्रा सासाराम से शुरू होगी, जिसमें राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। बिहार में 16 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव और विपक्ष के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। यह यात्रा बिहार के 20 से अधिक जिलों से होकर गुजरेगी। करीब 50 विधानसभा से यह यात्रा जुड़ेगी। यात्रा में करीब 1300 किलोमीटर का सफर तय किया जायेगा। इस यात्रा का समापन 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में होने वाली महागठबंधन की एक बड़ी रैली के साथ होगी।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *