Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष रविवार (17 अगस्त) से चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी लड़ाई और तेज करने का फैसला लिया है। वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग के साथ मिलकर सत्ता पक्ष वोट चोरी कर रहा है। इसको लेकर विपक्ष ने बिहार से अपना आंदोलन शुरू करेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के सभी नेता वोटर अधिकार यात्रा पर कल से निकलेंगे। यह यात्रा 17 अगस्त से 1 सितंबर तक चलेगा। इसको लेकर विपक्ष ने बड़ी तैयारी की है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर पिछले कई दिनों से कैंपेनिंग भी चल रहा है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


