बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आखिर क्यों चिराग पासवान ने मारा ‘यू-टर्न’?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तरह-तरह के वादे-दावे कर रहे हैं। उनकी सियासी बयानबाजी से वोटरों में गफलत हो गई है। क्योंकि कभी वह पीएम नरेंद्र मोदी नीत एनडीए गठबंधन को ठुकराने की बात कहते हैं तो कभी अपनाने की। एक बार फिर उन्होंने दोहराया है…जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, तब तक एनडीए छोड़ने का सवाल ही नहीं। पहले उन्होंने 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात कहकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी थी। इसे लेकर अटकलें लगाई गईं कि वे 2020 की तरह एक बार फिर एनडीए से अलग होकर चुनावी अखाड़े में उतर सकते हैं। लेकिन अब चिराग ने यू टर्न ले लिया है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *