Bus Accident: पश्चिम बंगाल में हुए सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। यह घटना पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले की है। 15 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 10 तीर्थ यात्रियों की दर्दनाक मौत हुई है और 30 से ज्यादा यात्री जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में शिकार यात्री बिहार के बताए जा रहे हैं। हादसा की सूचना मिलने पर पुलिस को इसकी तत्काल सूचना दी गई है। इसके बाद आनन-फानन में राहत बचाव कार्य शुरू किया। जख्मी यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से बर्धमान मेडिकल कॉलेज और अन्य नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया ।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


