बिहार में SIR : चुनाव आयोग ने जारी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिये कितने नाम कटे और जुड़वाने के लिए दिया क्या विकल्प

Bihar Election 2025 : बिहार में वोटर लिस्ट की Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया के बाद राज्य की ड्राफ्ट मतदाता सूची चुनाव आयोग ने जारी कर दी है। आयोग ने बिहार की 243 विधानसभा सीटों के अनुसार वोटर लिस्ट की ड्राफ्ट सूची जारी की है। ड्राफ्ट सूची से कितने नाम काटे गए हैं, इसका ब्योरा 1 अगस्त को जारी नहीं हुआ है। लेकिन चुनाव आयोग की 25 जुलाई को जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक करीब 65 लाख वोटरों के नाम हटाए गए हैं। हालांकि जानकारों का दावा है कि ड्राफ्ट लिस्ट से हटने वाले नामों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है। उनके मुताबिक ड्राफ्ट लिस्ट से 94 लाख वोटर के नाम गायब हो सकते हैं। चुनाव आयोग की प्रेस रिलीज के आंकड़ों के मुताबिक 65 लाख में 22 लाख वोटर मृत पाए गए, 36 लाख का स्थायी रूप से ट्रांसफर हो गया और 7 लाख एक से ज्यादा जगहों पर दर्ज हैं, इसलिए उनके नाम लिस्ट से हटाए गए हैं।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *