Jehanabad Vidhan Sabha बिहार में विधानसभा चुनाव में तो अभी समय है, लेकिन जीत अपने नाम करने के लिए संभावित प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर गए हैं। हर एक सीट पर चार-पांच प्रत्याशी अपना दावा ठोंक रहे हैं। कमोवेश हर दल में यही हाल है। बाजी जीतने के लिए संभावित प्रत्याशी चौपाल से लेकर नुक्कड़ नाटक से अपनी बातों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा जहानाबाद विधानसभा का है। इस सीट पर वर्तमान में तो आरजेडी का कब्जा है, लेकिन पार्टी में उनका विरोध भी हो रहा है। आरजेडी के सामने अब इस सीट को बचाने की जहां चुनौती है, वहीं एनडीए गठबंधन के सामने इस सीट को अपने नाम करने की चुनौती है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


