बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने खोला खजाना, 2944 किमी ग्रामीण सड़कों के निर्माण का लिया फैसला

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की नीतीश सरकार फटाफट लंबित योजनाओं को अमली जामा पहनाने में लगी है। रविवार को ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना (एमएमजीएसयूवाई) के तहत बिहार 2944 किमी सड़कों के निर्माण का सरकार ने फैसला लिया है। विभाग की ओर से इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इन सभी का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके बनने के बाद प्रदेश में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़कों की संख्या 824 हो जायेगा है। अब तक इस योजना के तहत 445 सड़कों का निर्माण कार्य हो चुका है। उनकी कुल लंबाई 2148 किलोमीटर है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *