Bihar Politics: तेज प्रताप के एक्शन से बिहार में बढ़ी सियासी हलचल, प्रेशर पॉलटिक्स या परिवार में ‘गृहयुद्ध’!

Bihar Politics आरजेडी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। तेज प्रताप के एक्शन से यह साफ हो गया है। हाल के दिनों की तीन घटनाक्रम ने राजनीतक तापमान बढ़ा दिया है। यह तीनों के तार लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से जुड़े हैं। तेज प्रताप यादव की ओर से शुक्रवार को सोशल साइट से अपने परिवार और बहनों को अनफॉलो करने के बाद इस बात की चर्चा और तेज हो गई है। तेज प्रताप यादव के इस फैसले के बाद राजनीतिक पंडितों का कहना है कि तेज प्रताप का यह परिवार पर प्रेशर पॉलटिक्स या फिर परिवार में ‘गृहयुद्ध’ चल रहा है। लेकिन इतना पक्का है कि आरजेडी परिवार में सब कुछ ठीक नहीं है। पार्टी इन दिनों परिवार और सत्ता पक्ष से एक साथ लड़ रही है। बिहार विधानसभा चुनाव में इसका सीधा असर दिखेगा।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *