Bihar SIR Protest : पटना से दिल्ली तक विपक्ष का विरोध, सदन का कामकाज ठप किया

बिहार में वोटर लिस्ट के Special Investigation Revision (SIR) पर पटना से लेकर दिल्ली तक विपक्ष ने हंगामा बरपा रखा है। मंगलवार को पटना में विधान मंडल सदन के बाहर राजद और कांग्रेस के नेताओं ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया जबकि दिल्ली में संसद भवन परिसर में कांग्रेस, राजद, सपा और दूसरे विपक्षी दलों ने भी जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कई दलों के सांसदों ने संसद भवन के मकर गेट की सीढ़ियों पर इकट्ठा होकर नारेबाजी की और इस प्रक्रिया को चुनाव की चोरी करार दिया। उधर, बिहार विधान मंडल सत्र में भाग लेने के लिए पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी काली साड़ी में पहुंचीं थीं। उनके नेतृत्व में विपक्षी दलों के सदस्यों ने प्रर्दशन किया।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *