Ind W vs Eng W 1st ODI: भारतीय टीम ने इंग्लैंड की सरजमीं पर रचा इतिहास, चेज किया सबसे बड़ा टारगेट

Ind W vs Eng W 1st ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथेम्प्टन में खेले गए पहले वनडे मैच को चार विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ भारत ने मेजबान इंग्लैंड को शिकस्त देते हुए इंग्लैंड की सरजमीं पर इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम को जीत के लिए 259 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 48.2 ओवरों में हासिल कर लिया। इसी के साथ भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड में वनडे फॉर्मेट में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है। यह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा सफल रन चेज भी है। भारतीय महिला टीम ने वनडे फॉर्मेट में रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दर्ज की है, लेकिन यह मुकाबला साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था। 

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *