Dinesh Karthik on Jitesh Sharma Viral Video: भारत को लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हाथों 22 रन से हार का सामना करना पड़ा था। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इस हाईवोल्टेज मैच को देखने के लिए इंग्लैंड ही नहीं भारत से भी बड़ी संख्या में फैंस और क्रिकेटर पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान भारतीय क्रिकेटर जितेश शर्मा को लॉर्ड्स के मीडिया हाउस प्रवेश के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गार्ड ने परिचय लेने के बाद भी उन्हें प्रवेश देने से साफ इनकार कर दिया। फिर दिनेश कार्तिक की कहने के बाद उन्हें जैसे-तैसे एंट्री मिल सकी। एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गलत तथ्यों के साथ इस घटना का वीडियो वायरल कर दिया। अब इस वीडियो को लेकर दिनेश कार्तिक ने इन्फ्लुएंसर को फटकार लगाई है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


