West Indies Call Emergency Meeting: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 27 रन पर ढेर होने और यह सीरीज 3-0 से गंवाने के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम सदमे में हैं। वहीं वेस्टइंडीज क्रिकेट के अध्यक्ष अध्यक्ष किशोर शालो ने इसकों लेकर बेहद भावुक बयान दिया है। उन्होंने कहा, हर वेस्टइंडीज क्रिकेट प्रशंसक की तरह मुझे भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में टेस्ट मैच में मिली हार का दर्द महसूस हुआ। नतीजा बहुत दुख देता है, न सिर्फ इसलिए कि हम कैसे हारे, बल्कि इसलिए भी कि वेस्टइंडीज क्रिकेट हमेशा से हमारे लोगों के लिए गौरव, पहचान और संभावना का प्रतीक रहा है। हममें से कई लोगों के लिए, जिनमें खिलाड़ी भी शामिल हैं, आगे कुछ रातें नींद से भारी होंगी। मुझे पता है कि वे भी इस नुकसान को उतना ही महसूस कर रहे होंगे। हालांकि निराशा स्वाभाविक है, हमें इस पल को अपनी यात्रा का आधार नहीं बनने देना चाहिए।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


