Maharaja T20 Trophy 2025 auction: महाराजा टी-20 ट्रॉफी 2025 के चौथे सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मंगलवार को बेंगलुरु में हुई। इस नीलामी में देवदत्त पडिक्कल सबसे महंगे बिके, जिन्हें हुबली टाइगर्स ने 13.20 लाख रुपए में साइन किया। वहीं इसके बाद अभिनव मनोहर को हुबली टाइगर्स और मनीष पांडे को मैसूरु वॉरियर्स ने क्रमशः 12.20-12.20 लाख रुपए में टीम संग जोड़ा। गेंदबाजों की बात करें तो शिवमोगा लायंस ने तेज गेंदबाज विद्वाथ कवरप्पा को 10.80 लाख रुपए में साइन किया, जबकि बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने स्ट्राइक गेंदबाज विद्याधर पाटिल को 8.30 लाख रुपए में खरीदा।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


