Bihar News: पटना मद्यनिषेध विभाग के पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार के खगड़िया कृष्णपुरी स्थित आवास पर निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की है. आज यानी गुरुवार को सुबह आठ बजे से निगरानी की टीम पुलिस उपाधीक्षक के आवास पर छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, अभय कुमार 1994 बैच में दारोगा बने थे. इन्हें मुंगेर जिले के कजरा थाना में ड्यूटी के दौरान नक्सलियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था. काफी प्रयास के बाद उन्हें नक्सलियों के चंगुल से मुक्त कराया गया है. फिलहाल, वे पटना मद्यनिषेध विभाग में डीएसपी के पद पर तैनात हैं. हालांकि, छापेमारी की प्रशासनिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन, सूत्रों के मुताबिक 2 घंटे से पुलिस उपाधीक्षक के घर पर छापेमारी जारी है. स्थानीय पुलिस उनके आवास को चारों तरफ से घेर रखा है.
खबर अपडेट की जा रही है…
The post Bihar News: सुबह-सुबह मद्यनिषेध विभाग के डीएसपी के घर छापेमारी, आवास पर पुलिस बल की तैनाती appeared first on Prabhat Khabar.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


