Bihar Band Live: पटना. बिहार में इंडिया गठबंधन ने मतदाता पुनरीक्षण और ट्रेड यूनियन हड़ताल के समर्थन में बंद बुलाया है. पटना, खगड़िया, जहानाबाद और हाजीपुर में बंद समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर टायर जलाए हैं, सड़क जाम की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी है. प्रदर्शन के कारण कई जगहों पर आवागमन ठप हो चुका है. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तैनाती बढ़ा दी है. कुछ देर बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के घटक दलों के नेता आयकर गोलंबर से निर्वाचन कार्यालय तक विरोध मार्च करेंगे. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय का घेराव करेंगे.
Bihar Bandh LIVE: दरभंगा में ‘नमो भारत’ को रोका बिहार…
Bihar Bandh LIVE: दरभंगा में ‘नमो भारत’ को रोका बिहार के दरभंगा में बंद समर्थकों ने ‘नमो भारत’ ट्रेन को रोका. आरजेडी के कार्यकर्ता भोलू यादव के नेतृत्व में इसे रोका गया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर इलेक्शन कमिशन काम कर रहा है.
Published on: 2025-07-09T09:40:17+05:30
जहानाबाद में SDM और डिप्टी SP की गाड़ी रोकीजहानाबाद में…
जहानाबाद में SDM और डिप्टी SP की गाड़ी रोकीजहानाबाद में ना सिर्फ लोग सड़क पर दिखे बल्कि ट्रेन को रोकने की भी कोशिश की गई. जहानाबाद कोर्ट रेलवे स्टेशन पर पटना-गया पैसेंजर को बंद समर्थकों ने रोकने की कोशिश की. सुबह जब बंद समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे तो इस बीच एसडीएम की गाड़ी पहुंची तो हल्का सा प्रदर्शन तेज किया. जहानाबाद में डिप्टी एसपी (ट्रैफिक) की गाड़ी को भी रोकने का प्रयास किया. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने बल ने गाड़ी को निकलवाया.
Published on: 2025-07-09T09:39:44+05:30
पटना में इनकम टैक्स चौराहे पर जबरदस्त प्रदर्शनबिहार बंद के…
पटना में इनकम टैक्स चौराहे पर जबरदस्त प्रदर्शनबिहार बंद के दौरान पटना में भी जबरदस्त प्रदर्शन चल रहा है. पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता भारी संख्या में जमा हो गए. यहां जबरदस्त नारेबाजी की गई है. प्रदर्शन कर रहे एक कार्यकर्ता ने कहा कि हम न्यायालय गए हैं और अब जनता के बीच आ रहे हैं. जनता को हम बता रहे हैं कि हम आपके साथ खड़े हैं जब तक आपको न्याय नहीं मिलता है. यह एनडीए सरकार की साजिश है कि मतदाताओं को मतदान के अधिकार से अलग किया जाए. ये वहीं वोटर हैं जिन्होंने पिछले कई चुनावों में वोट किया है लेकिन अब उनका मताधिकार छीना जा रहा है.
Published on: 2025-07-09T09:33:53+05:30

Published on: 2025-07-09T09:31:11+05:30
पटना में ट्रेन रोकते पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव.
पटना में ट्रेन रोकते पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव.
Published on: 2025-07-09T09:26:25+05:30
पटरी पर उतरे पप्पू यादव, समर्थकों ने रोकी रेलबिहार बंद…
पटरी पर उतरे पप्पू यादव, समर्थकों ने रोकी रेलबिहार बंद के दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव के समर्थक भी सड़क पर उतरे. पप्पू यादव के समर्थकों ने पटना से सटे सचिवालय हाल्ट पर ट्रेन रोक दी. यहां पैसेंजर ट्रेन के इंजन के सामने पप्पू यादव के करीब 50 समर्थक बैठक गए. इस दौरान आरपीएफ बलों के साथ आंदोलनकारियों की हल्की नोंक-झोंक भी हुई. 15 मिनट तक पटना आरा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा. अब तक यहां चार ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई है. पप्पू यादव यहां समर्थकों के साथ नजर आए.
Published on: 2025-07-09T09:24:17+05:30
बिहार बंद के दौरान करीब एक दर्जन गिरफ्तारमतदाता पुनरीक्षण विशेष…
बिहार बंद के दौरान करीब एक दर्जन गिरफ्तारमतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान के विरोध में विपक्षी दलों का आज बिहार बंद है. अररिया के फारबिसगंज में बुधवार की सुबह से ही इसका असर दिखने लगा है. फारबिसगंज में यूपीए के कार्यकर्ताओं ने जोगबनी से कटिहार जा रही डेमू सवारी गाड़ी को फारबिसगंज स्टेशन पर रोक कर प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग ,प्रधानमंत्री मोदी एवं पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हालांकि, ट्रेन रोकने के तुरंत बाद आरपीएफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब एक दर्जन आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया.
Published on: 2025-07-09T09:22:13+05:30
बिहार बंद के दौरान पटना में प्रदर्शनबिहार बंद के दौरान…
बिहार बंद के दौरान पटना में प्रदर्शनबिहार बंद के दौरान राजधानी पटना में भी महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. पटना के विभिन्न चौक-चौराहों पर महागठबंधन के कार्यकर्ता हाथ में पोस्टर-बैनर लिए नजर आए. यह कार्यकर्ता यहां चक्का जाम कर रहे थे और बिहार में चुनाव से पहले चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को बंद कराने की मांग कर रहे थे.
Published on: 2025-07-09T09:20:28+05:30
पटरी पर उतरे पप्पू यादव, समर्थकों ने रोकी रेलबिहार बंद…
पटरी पर उतरे पप्पू यादव, समर्थकों ने रोकी रेलबिहार बंद के दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव के समर्थक भी सड़क पर उतरे. पप्पू यादव के समर्थकों ने पटना से सटे सचिवालय हाल्ट पर ट्रेन रोक दी. यहां पैसेंजर ट्रेन के इंजन के सामने पप्पू यादव के करीब 50 समर्थक बैठक गए. इस दौरान आरपीएफ बलों के साथ आंदोलनकारियों की हल्की नोंक-झोंक भी हुई. 15 मिनट तक पटना आरा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा. अब तक यहां चार ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई है. पप्पू यादव यहां समर्थकों के साथ नजर आए.
Published on: 2025-07-09T09:18:37+05:30
हाजीपुर पटना मार्ग बंदहाजीपुर में इंडिया गठबंधन के बंद का…
हाजीपुर पटना मार्ग बंदहाजीपुर में इंडिया गठबंधन के बंद का असर सुबह से ही दिख रहा. राजद विधायक मुकेश रौशन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामाशीष चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दी, जिससे हाजीपुर-पटना मार्ग पर आवागमन ठप हो गया. मुकेश रौशन ने बताया कि तेजस्वी यादव के निर्देश पर यह चक्का जाम किया गया है, जिसमें एम्बुलेंस और बच्चों की गाड़ियों को छोड़कर सभी वाहनों का परिचालन रोका गया. प्रदर्शनकारियों ने मतदाता पुनरीक्षण और ट्रेड यूनियन हड़ताल के समर्थन में नारेबाजी की है.
Published on: 2025-07-09T09:13:56+05:30
जहानाबाद में पटना गया पैसेंजर रोकी गयीजहानाबाद में राजद समर्थकों…
जहानाबाद में पटना गया पैसेंजर रोकी गयीजहानाबाद में राजद समर्थकों ने मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में कोर्ट रेलवे स्टेशन पर पटना-गया पैसेंजर ट्रेन को रोकने की कोशिश की. कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया और काको मोड़ को पूरी तरह जाम कर दिया है. सड़क जाम के कारण आवागमन बाधित रहा. राजद समर्थकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज किया.
Published on: 2025-07-09T09:11:12+05:30
खगड़िया में सड़क पर उतरे समर्थकखगड़िया के राजेंद्र चौक पर…
खगड़िया में सड़क पर उतरे समर्थकखगड़िया के राजेंद्र चौक पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं, खासकर राजद समर्थकों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दी है. बंद समर्थकों ने केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है. राजद समर्थकों का आरोप है कि मतदाता सूची से करोड़ों लोगों के नाम हटाने की कार्रवाई भाजपा के इशारे पर हो रही है. नीरज कुमार ने कहा कि इंडिया गठबंधन इस साजिश को कामयाब नहीं होने देगा. पुलिस ने स्थिति पर नजर रखी है और प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही.
Published on: 2025-07-09T09:09:27+05:30
The post Bihar Band Live: दरभंगा में ‘नमो भारत’ को रोका, जहानाबाद में SDM और डिप्टी SP की गाड़ी रोकी appeared first on Prabhat Khabar.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम