श्रावणी मेला: कांवरिया पथ पर चला बुलडोजर, शाम होते ही फिर सजीं दुकानें

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

श्रावणी मेले की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को नगर निगम ने कांवरिया पथ से अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त अभियान चलाया. प्रभात सिनेमा रोड से रामदयालुनगर गुमटी तक और हरिसभा चौक से पानी टंकी चौक देवी मंदिर रोड तक बुलडोजर चलाकर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया गया. कांवरियों की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई, लेकिन अतिक्रमणकारी मानने को तैयार नहीं दिख रहे हैं. निगम के अभियान के बावजूद, शाम होते-होते ध्वस्त की गई दुकानें एक बार फिर पहले की तरह सज गईं. यह स्थिति नगर निगम के लिए एक बड़ी चुनौती बन गयी है. क्योंकि, अतिक्रमणकारी लगातार नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, जिससे कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की आवाजाही में परेशानी हो सकती है. निगम को इस समस्या से निपटने के लिए और भी प्रभावी कदम उठाने होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post श्रावणी मेला: कांवरिया पथ पर चला बुलडोजर, शाम होते ही फिर सजीं दुकानें appeared first on Prabhat Khabar.

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *