darbhanga:दीवार में दबने से तेरह वर्षीय बच्चे की मौत

    हायाघाट | थानाक्षेत्र के कोठरा गांव में सोमवार की सुबह दीवार में दबने से तेरह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए डीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक बच्चे की पहचान गांव के ही जीवछ मंडल के पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में की गई है। बताते चले कि अमरजीत कोचिंग पढ़कर लौट रहा था। इसी बीच गांव स्थित सड़क किनारे दीवार में दबने से उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। इधर, पूरे गांव में कोहराम मच गया है। मृतक के माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है।
    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *