madhubani:14 को आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय

    मधुबनी:पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महासंघ कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आनंद मोहन चौधरी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के संयुक्त आह्वान पर सप्तम वेतन आयोग की अनुशंसा के विरोध में 14 जून को आयुक्त दरभंगा प्रमंडल के कार्यालय के समक्ष आयोजित प्रदर्शन में जिला के सभी कर्मचारी भाग लेंगे। वहीं बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 28 जून को समाहरणालय के समक्ष मशाल जुलूस निकाला जाएगा। सप्तम वेतन समिति के अनुशंसा के आधार पर राज्य सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2017 से दिए गए वेतन पुनरीक्षण के लाभ को एक जनवरी 2016 से लागू कराने अन्य भत्ता आदि के भुगतान भी उसी समय से करते के लिए 29 30 जून को हड़ताल की जाएगी। बैठक में गणपति झा, रमण प्रसाद सिंह, विजय कुमार यादव, शारदानंद झा, नारायण झा, श्याम सुंदर पासवान, विश्राम शर्मा थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *