पंडौल|प्रखंड केखंगाव निवासी अनीता देवी ने पंडौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसी गांव के लोगों ने मारपीट कर आग लगा दिया है। पीड़ित आवेदक के अनुसार शुक्रवार की रात करीब नौ बजे गांव के ही अखिलेश प्रसाद सिंह उर्फ बबलू सिंह,मनीष कुमार सिंह अन्य चार नामजद के साथ बीस पचीस लोग आये और जयकांत चौपाल का घर तोडऩे लगे उसकी पत्नी गुड़िया देवी ने मना किया तो उसके साथ मारपीट कर बदन से साड़ी खिंच लिया वही राम चलित चौपाल,रामप्रीत चौपाल का घर बुलडोजर से तोड़ दिया। जिसका विरोध करने पर मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया। मारपीट करने लगे बिच बचाव में आये मेरे पति रामबाबू चौपाल को अधमरा कर दिया और मेरे घर को लुट कर आग लगा दिया। वहीं एक-दूसरे पक्ष की ओर से अनीता देवी अन्य लोगों पर अपने घर में आग लगाने से माना करने पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया गया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


