madhubani:जिला परिषद शिक्षा समिति की बैठक

    मधुबनी | जिलापरिषद शिक्षा समिति की बैठक स्थानीय डीआरडीए के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष उर्मिला देवी ने की। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. अहसन, जिप अध्यक्ष शीला मंडल, डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान प्रारंभिक शिक्षा रामाश्रय प्रसाद एवं सभी बीईओ सभी प्रखंड साधन सेवी उपस्थित थे। बैठक में कई प्रस्ताव पारित रखा गया। बैठक में कार्यवाही पंजी उपलब्ध नहीं रहने के कारण पिछले बैठक की संपुष्टि नहीं होने की सदस्यतों द्वारा गंभीरता से लिया। सदस्यो ने भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं होने की बात कही। बैठक में प्रस्ताव आया कि सभी बीआरसी में आगंतुकों का पंजी निर्धारण करना सुनिश्चित किया जाय। जो भी बीआरसी में प्रवेश करेंगे वे अपना नाम पता एवं समय अंकित कर प्रवेश करेंगे। बांकी सभी प्रस्ताव की संपुष्टि अधूरी रही। क्योंकि पंजी उपलब्ध नहीं हो सका। सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि 15 जुलाई को शिक्षा समिति की अगली बैठक की जाय।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *