पटना बिहार मिथिलांचल न्यूज़ :-बिहार दिवस के मौके पर हुए समारोह में बोलते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह धरती महात्मा गांधी की कर्मभूमि है. साथी नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने बिहार का विकास न्याय के साथ किया है और किसी के साथ भी न्याय करने में कभी पक्षपात नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को घर घर तक पहुंचाने का काम उनकी सरकार करेगी.
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की सबसे ऊंची मूर्ति बिहार के पटना के गांधी मैदान में स्थित है उन्होंने कहा कि वह महात्मा टावर की भी स्थापना करेंगे जिस पर महात्मा गांधी के विचार अंकित किए जाएंगे जिससे महात्मा गांधी के विचार बिहार के बच्चे बच्चे तक पहुंच सके.
अपने भाषण में उन्होंने कहा कि रामनवमी आने वाली है कुछ लोग रामनवमी में भड़काने की कोशिश करेंगे, मैं हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि कि किसी के भी षड्यंत्र में फंसिएगा नहीं। अाप सबसे विनम्रता से आग्रह है कि हम सद्भावना के साथ रामनवमी मनाएंगे.
उन्होंने कहा कि बिहार में हमने शराबबंदी कर गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


