मधुबनी में नौंवी की छात्रा पर एसिड अटैक

    मधुबनी के रैयाम थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा पर शनिवार की सुबह ऐसिड अटैक हुआ। इसमें उसके चेहरे का दाहिना हिस्सा पूरी तरह जल गया। दाहिनी आंख की रोशनी भी चली गई। छात्रा अपनी मामी की बहन की शादी में शामिल होने मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र के चम्पा गांव गई थी।



    शादी संपन्न होने के बाद वह शौच के लिए गई थी। इसी दौरान उसके ऊपर एसिड अटैक किया गया। एसिड उसके चेहरे के दाएं भाग में पड़ा। उसके चिल्लाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे आनन फानन में डीएमसीएच में दाखिल कराया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। छात्रा की पहचान मधुबनी जिला के पंडौल थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। वह कई वर्षों से रैयाम थाना क्षेत्र स्थित अपनी नानी के साथ रहती है। वह नौवीं कक्षा की छात्रा है।

                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *