विभिन्न देशो में होंगे भारत के सरकारी संवाददाता नियुक्त..

    Smachar4media:सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) अब अन्‍य देशों में भी भारतीय न्‍यूज को ब्रॉडकास्‍ट करने की योजना बना रहा है। मंत्रालय इस योजना पर इसलिए विचार कर रहा है, ताकि महत्‍वपूर्ण मुद्दों को प्रवासी भारतीयों तक पहुंचाया जा सके और अपने देश का दृष्किोण सामने रखा जा सके।


    मंत्रालय की ओर से जारी अंतिम लिस्‍ट में यूएसए, यूके, सऊदी अरबिया, मलेशिया, मॉरीशस, नेपाल, ओमान, कुवैत और रूस जैसे देशों को शामिल किया जा सकता है। इस लिस्‍ट में 20-25 देशों को शामिल किए जाने की संभावना है।

    मंत्रालय से जुड़े विश्‍वस्‍त सूत्रों के अनुसार, इसके लिए विदेश संवाददाता के रूप में पत्रकारों की नियुक्ति भी की जाएगी। हालांकि, कितने देशों को इस योजना में शामिल किया जाएगा और कितने पत्रकारों की भर्ती की जाएगी, फिलहाल इसका निर्णय अभी नहीं हुआ है।

    बताया जाता है कि मंत्रालय ने विभिन्‍न मापदंडों (जैसे: वहां प्रवासी भारतीय कितने हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस देश की कितनी बार यात्रा की है और उस देश की जनसंख्‍या में प्रवासी भारतीयों का कितना प्रतिशत है) के आधार पर इन देशों को लिस्‍ट में शामिल करने का फैसला लिया है। इसके अलावा इन देशों का चयन करते समय यह भी देखा जाएगा कि वहां से कितने पर्यटक भारत आते हैं, एफडीआई कितना है और उस देश से द्विपक्षीय व्‍यापार कैसा है।

    दरअसल, इस कवायद के द्वारा मंत्रालय चीन की तर्ज पर ही काम करने का प्रयास कर रहा है। चीन की न्‍यूज एजेंसी शिन्‍हुआ’ (Xinhua) वहां की आधिकारिक प्रेस एजेंसी है और दुनियाभर में संवाददाताओं के मामले में भी सबसे बड़ी एजेंसी है। दुनिया भर यह एजेंसी 150 से ज्‍यादा विदेशी ब्‍यूरो से काम करती है। सूत्रों के अनुसार, शिन्‍हुआ की तरह ही एमआईबी इसके लिए एक अलग एजेंसी पर भी विचार कर रहा है, लेकिन अब इन सब चीजों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *