(उधव कृष्ण): 4 फरवरी को आज देश भर में कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज/ संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित हुई.. परीक्षा देने के बाद निकले छात्रों ने जी.एस पेपर के प्रश्नों को कठिन बतलाया.. वही अंग्रेजी विषय के परीक्षा पैटर्न से छात्रों में खुशी देखी जा सकती थी। गौरतलब है की सी.डी.एस परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती है जिसमे सेनापति और सेना में ऑफिसर बनने के लिए युवक युवतियों में खासा जुनून देखने को मिलता है.. हालांकि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा कुछ ही पदों के लिए रिक्तियां निकाली जाती है जबकी परीक्षा देने वालो की संख्या आत्याधिक होती है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


