#मकर संक्रान्ति:मकर सक्रांति भक्ति संस्कृति और प्रकृति के साथ जश्न

    तिल और गुड़ की सोंधी महक जब दिल तक पहुंचने लगे तब दिमाग एक खास पर्व की ओर इशारा करता है। जिसे हम मकर सक्रांति के नाम से जानते हैं।

    मकर सक्रांति हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है पौष मास में जब सूर्य देव धनुष राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं जिसे जिसे दिन धीरे- धीरे बड़े होने लगते हैं मौसम में बदलाव होना शुरू हो होता है शरद ऋतु धीरे-धीरे बसंत ऋतु में बदल जाता है।

    सूर्य के उत्तरायण होने से व्यक्ति में नई ऊर्जा जगती है, और शास्त्रों के अनुसार इसे रोग दोष , संताप से मुक्ति मिलती है। इसके बाद ही हिंदू धर्म में मांगलिक कार्य करने की विधि बताया गया है।




    मकर सक्रांति पूरे भारतवर्ष में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है कश्मीर की घाटी से लेकर कन्याकुमारी तक मेघालय से लेकर गुजरात तक इसे अपने अपने द्वारा दिए गए नामों के साथ बड़े ही सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

    भारत में इस त्यौहार को मनाने की जितने अधिक रूप प्रचलित है उतने किसी अन्य त्यौहार के लिए नहीं। यह मूलतः खेती से जुड़ा पर्व है जिसमें किसान भाई अपनी अच्छी फसल के लिए ईश्वर को धन्यवाद देकर अपनी आने वाली जिंदगी के लिए अच्छी कामना करते हैं।

    इस अवसर पर गुजरात की पतंगबाजी पूरे विश्व में विख्यात है जिसमें बड़े से लेकर बूढ़े सभी सम्मिलित होकर इस का आनंद उठाते हैं गुजरात की ही तरह देश के अन्य हिस्सों में भी पतंगबाजी देखने को मिलती है।

    इस पर्व की छटा पूरे भारतवर्ष में बिखरे हुए है कुछ खास जगहों पर इन्हें खास नामों से जाना जाता है। जैसे पंजाब हरियाणा में लोहड़ी उत्तरप्रदेश,बिहार, झारखंड में खिचड़ी आसाम में बिहू, तमिलनाडु में पोंगल ,महाराष्ट्र में तिलगुड़ आदि प्रमुख है।

    शायद कुछ ही लोगों को मालूम हो कि भारत वर्ष का यह पर्व विश्व तक पहुंचा हुआ है। नेपाल ,कंबोडिया, श्रीलंका ,थाईलैंड सहित कई अन्य देशों में भी इस पर्व को मनाया जाता है।

    इस विशेष पर्व का विशेष महत्व है। और अनेक मान्यताएं भी इसलिए यह हिंदुओं के दिलों में एक खास जगह बनाए हुए हैं। विशेषकर इस दिन भोर स्नान पश्चात तिल गुड़ खाने और अनेक सामग्रियां दान देने का रिवाज है।

    यह पर्व इंद्रधनुष के रंगों के भांति पूरे भारत में अपनी खूबसूरती और संस्कृति बिखरे हुए हैं। हमारी ईश्वर से कामना है कि आपके जीवन में भी सूर्य का उदय हो। ..

    मकर सक्रांति की ढेर सारी शुभकामनाएं

    —-सरिता पटेल

    mithilanchalnews
                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *