सवाई मोधोपुर: यहां भाड़ौती के पास सवारियों से भरी एक मिनी बस दुब्बी बनास पुल से नदी मेंं गिर गई।

हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। बस से अब तक 25 शव निकाले जा चुके हैं। मृतकों में 11 पुरुष, 10 महिला और 4 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 2 दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सात लोगों की हालत नाजुक बनी है। बस बनास नदी पर बने पुल से नीचे गिर गई। बस की रफ्तार तेज बताई जा रही थी। इससे संतुलन बिगड़ने से बस पुल से नीचे बनास नदी में गिर गई। मौके पर बचाव कार्य जारी है। बस सवाई माधोपुर से लालसोट जा रही थी। हादसे के बाद प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सवाई माधोपुर जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तरपर लापरवाही नहीं बरती जाए।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


