बछवाड़ा, बेगूसराय। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादुपुर पंचायत स्थित श्रवणटोल दियारे गांव में मंगलवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय भेज दिया गया। मारपीट की सूचना पाकर बछवाड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले के बारे में जानकारी ली। घायल राजीव कुमार ने बताया कि हम मंगलवार की सुबह अपने पुस्तैनी जमीन में खरही काटने अपने भाई व चाचा के साथ गये थे।
तभी पीछे से मेरे ही गांव के रामबदन यादव, बबलु कुमार समेत अन्य लोग पहुंचकर मेरे व मेरे भाई, चाचा समेत अन्य लोगों के पर लाठी डण्डा व हसुआ से मारपीट करने लगा। जिससे हमलोग घायल हो गये वही हमें बचाने के लिए आये रमण कुमार, ललन यादव, मदन यादव, सजन यादव घायल हो गये। दूसरे पक्ष के घायल राम बदन यादव ने बताया कि सुबह जैसे ही घर से ड्यूटी जाने के लिए निकले पूर्व से रास्ते पर बैठे मेरे ही ग्रामीण राजीव कुमार, रमण कुमार समेत अन्य लोगों ने हम पर लाठी डंडा से मारपीट करना शुरु कर दिया। हमें बचाने के लिए आये बबलू कुमार, राजनीति यादव, पप्पु कुमार, विपुल कुमार बुरी तरह से घायल हो गए।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


